---Advertisement---

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, रांची के 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On: August 17, 2024 2:34 PM
---Advertisement---

Ramgarh: रामगढ़–पतरातु फोरलेन पर बासल थाना क्षेत्र के रसदा-गेगदा मोड़ पर सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रांची के धुर्वा निवासी मनीष कुमार, भोला कुमार, मृत्युंजय कुमार व शुभम कुमार सभी चारों लोग क्रेटा कार से घूमने के लिए पतरातू आए थे। वापस लौटने के क्रम में गेगदा मोड़ के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में मनीष कुमार, भोला कुमार और शुभम कुमार की मौत हो गई है। जबकि घायल मृत्युंजय (27 वर्ष) को रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना लाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!