---Advertisement---

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

On: April 11, 2024 10:10 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रामगढ़:- गुरूवार को रामगढ़-बोकारो एनएच-23 पर छत्तरमांडू के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटना से रजरप्पा आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे रिम्स रेफर कर दिया गया है।

पटना से मां छिन्नमस्तिका मंदिर के लिए कार में सवार होकर आ रहे 4 लोग इस हादसे के शिकार हुए है। छत्तरमांडू कोर्ट मोड़ पेट्रोल पंप के पास ये हादसा हुआ है। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में बुरी तरह फंस गया था। मृतक की पहचान सुजीत कुमार मेहता और घायल की पहचान सोनू कुमार, जीतेंद्र कुमार और सोनू कुमार के रूप में की गई है, सभी पटना के रहने वाले हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:मंत्री इरफान के स्वास्थ्य विभाग में एक और घोटाले की बदबू,मुख्य सचिव ने दी अपर सचिव को जांच के आदेश

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रामगढ़:हाथियों का तांडव,तीन को रौंदा, मौत,दहशत में ग्रामीण,वन विभाग बोला!

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

VIDEO: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, सभी निलंबित