---Advertisement---

जेएमएम में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

On: May 6, 2025 4:35 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को आज एक और बड़ी सांगठनिक मजबूती मिली, जब रांची और पलामू जिले से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। राजधानी रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित सदस्यता समारोह में यह लोग झामुमो में शामिल हुए। रांची जिले से मनिंदर सिंह के नेतृत्व में और पलामू से मुख्य रूप से जुगल किशोर और संजय सिंह (उर्फ उमेश) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी में आस्था जताई। सभी को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाया।

नए सदस्यों में गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, अजय कुमार राय, पंकज महतो, फिरोज अशरफ, सोनू मुंडा, विवेक साहू, बासुदेव मुंडा, सूरज दास, पप्पू कुरैशी, सुशील तिवारी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, रितिक वर्मा, मो. जिसान रजा, यासिर हमीद, अशोक कुमार गुप्ता, इमरोज साहिल पठान, फारुक आज़म, मनीष गुप्ता, विजय तिग्गा, पवन महतो, विजय महतो, मुन्ना महतो, रवि महतो, संदीप मिंज, राहुल बड़ाइक, प्रवीण लोहरा, विजय उरांव, हरजिंदर सिंह, समरजीत सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, एंथोनी मिंज, मो. सैफ, मो. साद, मो. शरीक, मो. बंटी, उत्कर्ष कुमार और प्रेम यादव सहित कई लोग शामिल रहे।

इस मौके पर पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी, रांची जिला के केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक अश्विनी शर्मा और जिला संयोजक सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए, आगामी दिनों में पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी