
IBPS RRB Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में क्लर्क और ऑफिसर (PO) समेत कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 13,217 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 तय की गई है। प्रीलिम्स एग्जाम नवंबर 2025 में आयोजित होगा, जबकि मेन्स परीक्षा दिसंबर 2025 / फरवरी 2026 में कराई जा सकती है।
कुल पदों का ब्योरा
ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) – 7,972
ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) – 3,907
ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) – 845
ऑफिसर स्केल-II (आईटी) – 87
ऑफिसर स्केल-II (सीए) – 69
ऑफिसर स्केल-II (लॉ) – 48
ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) – 16
ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) – 15
ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर) – 50
ऑफिसर स्केल-II (सीनियर मैनेजर) – 199
कुल पद – 13,217
शैक्षणिक योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट/ऑफिसर स्केल-I: ग्रेजुएशन
ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर): 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, 2 साल अनुभव
आईटी ऑफिसर स्केल-II: कंप्यूटर/आईटी संबंधित डिग्री, 1 साल अनुभव
सीए ऑफिसर स्केल-II: ICAI से सीए, 1 साल अनुभव
लॉ ऑफिसर स्केल-II: एलएलबी, 2 साल अनुभव
ट्रेजरी मैनेजर: सीए या एमबीए (फायनेंस), 1 साल अनुभव
मार्केटिंग ऑफिसर: एमबीए (मार्केटिंग), 1 साल अनुभव
एग्रीकल्चर ऑफिसर: एग्रीकल्चर/डेयरी/बागवानी/पशु चिकित्सा/मत्स्यपालन डिग्री, 2 साल अनुभव
ऑफिसर स्केल-III: 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, 5 साल अनुभव
आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट: 18-28 साल
ऑफिसर स्केल-I: 18-30 साल
ऑफिसर स्केल-II: 21-32 साल
ऑफिसर स्केल-III: 21-40 साल
चयन प्रक्रिया
क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट): प्रीलिम्स + मेन्स
ऑफिसर (PO): प्रीलिम्स + मेन्स + इंटरव्यू
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹850
एससी, एसटी, दिव्यांग: ₹175
सैलरी
₹19,900 से ₹37,442 प्रतिमाह + अन्य अलाउंस
आवेदन कैसे करें
1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
2. “IBPS RRB Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर जाकर सभी जरूरी जानकारी भरें।
4. फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. फीस ऑनलाइन जमा करें।
6. फॉर्म सब्मिट कर प्रिंटआउट निकाल लें।







