---Advertisement---

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षाएं टलीं! भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते ICAI ने लिया फैसला

On: May 9, 2025 6:31 AM
---Advertisement---

Chartered Accountants Exams Postponed: भारत-पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक अहम फैसला लिया है। मई 2025 में होने वाली सीए परीक्षा अब तय तारीख पर नहीं होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालातों को देखते हुए ICAI ने सीए परीक्षा स्थगित कर दी है। ICAI की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि देश में वर्तमान हालातों के कारण 9 मई से 14 मई 2025 के बीच होने वाली सीए की सभी बची परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की जा रही हैं। इसमें सीए फाइनल, इंटरमीडिएट, पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स और इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT AT) भी शामिल हैं।

संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now