Oplus_16908288
सिर्फ पद नहीं,संवेदनाओं से भी बनती है पहचान,शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचीं शांति देवी
आकाश लोहार
गढ़वा
पद,प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियां अपनी जगह हैं,लेकिन इंसान की असली पहचान उसके व्यवहार,संवेदनशीलता और दूसरों के दुख में साथ खड़े होने के भाव से होती है,किसी परिवार पर जब दुखों का पहाड़ टूटता है,तब बड़ी बड़ी बातें नहीं,बल्कि अपनों का साथ,संवेदना के दो शब्द और दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का एहसास सबसे बड़ा संबल बनता है,कुछ ऐसी ही मानवीय संवेदना और सामाजिक रिश्तों के प्रति सम्मान की भावना के साथ जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री रामचंद्र चंद्रवंशी जी के परिवार के बीच पहुंचीं।
अवसर था पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी जी की धर्मपत्नी श्रद्धेय स्वर्गीय तेतरी देवी जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम का,इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत तेतरी देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर शांति देवी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की,उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि जीवन में कुछ ऐसी क्षतियां होती हैं,जिनकी भरपाई कभी संभव नहीं होती,जीवनसाथी का बिछड़ना किसी भी परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति होती है,ऐसे समय में परिवार को धैर्य,हिम्मत और अपनों के साथ की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रद्धेय तेतरी देवी जी की दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें तथा आदरणीय रामचंद्र चंद्रवंशी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें। कहते हैं कि रिश्तों की वास्तविक खूबसूरती खुशियों में साथ देने से नहीं,बल्कि मुश्किल वक्त में किसी के दुख को अपना समझकर उसके साथ खड़े रहने से दिखाई देती है,संवेदना का यही भाव समाज को जोड़ता है और इंसानियत को जीवंत रखता है।
जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी का इस दुख की घड़ी में परिवार के बीच पहुंचना और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करना सामाजिक रिश्तों के प्रति सम्मान और मानवीय संवेदनाओं की एक भावपूर्ण अभिव्यक्ति रही। श्रद्धेय तेतरी देवी जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन,ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।




