Oplus_16908288
व्यापारियों के सम्मान की लड़ाई लेकर एसडीओ के दरबार पहुंचा गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ
आकाश लोहार
गढ़वा
व्यापारियों का सम्मान केवल उनकी दुकान तक सीमित नहीं,बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था और बाजार की मजबूती से भी जुड़ा है,दिन रात मेहनत करके अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले व्यवसायी जब नियमों के नाम पर परेशानियों का सामना करते हैं,तो उनकी आवाज उठाना भी उतना ही जरूरी हो जाता है,क्योंकि व्यापार तभी फलता फूलता है,जब कारोबार करने वाले के मन में डर नहीं,बल्कि सुरक्षा और सम्मान का विश्वास हो,इसी सोच और इसी जिम्मेदारी के साथ गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ ने व्यवसायियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने की पहल की है।
इसी कड़ी में गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ के पदाधिकारियों ने गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार मयंक भूषण जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की,इस दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों ने जिले के व्यवसायियों को हो रही विभिन्न परेशानियों,विशेषकर खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं उनके सहयोगियों द्वारा दुकानदारों को जांच के दौरान कथित रूप से हो रही समस्याओं से एसडीओ महोदय को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
महासंघ ने स्पष्ट रूप से अपनी मांग रखी कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानों की जांच निर्धारित नियमों,उचित प्रक्रिया और पूरी पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए,जांच के नाम पर किसी भी व्यवसायी को अनावश्यक भयभीत या प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए,वहीं,जुर्माने की राशि निर्धारित नियमों के अनुरूप और एकरूप होनी चाहिए,ताकि सभी व्यवसायियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जा सके।
महासंघ के प्रतिनिधियों का कहना था कि व्यवसायी प्रशासन और सरकार के नियमों का सम्मान करते हैं,खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना भी हर दुकानदार की जिम्मेदारी है,लेकिन नियमों के अनुपालन के नाम पर किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े,यह सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है,महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी इस पहल का उद्देश्य किसी अधिकारी या विभाग का विरोध करना कतई नहीं है,महासंघ किसी टकराव की राजनीति में विश्वास नहीं रखता,बल्कि वह चाहता है कि प्रशासन और व्यवसायियों के बीच आपसी समन्वय,विश्वास और सहयोग का बेहतर वातावरण बने,नियमों का पालन भी हो और व्यवसायियों के मान सम्मान की रक्षा भी सुनिश्चित हो,इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार मयंक भूषण ने महासंघ के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों को समझा।
दरअसल,किसी भी जिले की आर्थिक मजबूती में छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक सभी की अहम भूमिका होती है,ऐसे में उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना किसी भी व्यापारिक संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है,गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया कि व्यापारियों के सम्मान,उनकी समस्याओं के समाधान और न्यायपूर्ण व्यापारिक वातावरण के निर्माण के लिए महासंघ हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा।
क्योंकि महासंघ का मानना है कि व्यापारी सुरक्षित रहेगा,तभी व्यापार मजबूत होगा और व्यापार मजबूत होगा,तभी जिले की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी,व्यापारियों का सम्मान,समस्याओं का समाधान और व्यवसाय जगत की एकता ही गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ की असली पहचान और सबसे बड़ा संकल्प है।




