---Advertisement---

मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्तों की नियुक्ति 14 अप्रैल तक नहीं हुई तो संसद भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन:RTI कार्यकर्ता संघ

On: March 23, 2026 10:09 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :आरटीआई कार्यकर्ता संघ केन्द्रीय समिति की एक बैठक जमशेदपुर परिसदन में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दिलबहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना अधिकार को जन जन जन तक पहुंचाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति लाना ही हमारा लक्ष्य। मुख्य सूचना आयुक्त ,सूचना आयुक्त ,लोकायुक्त,मानवाधिकार आयोग ,महिला आयोग जैसे संवैधानिक पदों पर अब तक राज्य सरकार के द्वारा नियुक्ति नहीं करना और उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय की दिशा निर्देश को भी झारखंड सरकार के द्वारा पालन नहीं किया जाना ये कहीं ना कहीं संवैधानिक मर्यादाओं का हनन किया जा रहा है अगर संवैधानिक विभागों के मुख्य सूचना आयुक्त सूचना आयुक्त लोकायुक्त महिला आयोग के रिक्त पदों में सरकार 14 अप्रैल तकनियुक्ति नहीं करतीं हैं तो संसद भवन दिल्ली के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा और महामहिम राष्ट्रपति महोदय से हस्तक्षेप करने की मांग की जाएगी।
बैठक ने यह भी निर्णय लिया गया कि आर टी आई कार्यकर्ताओं को धमकी देनेवाले एवं प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने के खिलाफ एवं आर टी आई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हेतु अविलंब उच्च न्यायालय में रीट और जनहित याचिका दाखिल की जाएगी जिसके लिए एक उच्च स्तरीय कमिटी सदन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बनाई गई है जिसमें कृतिवास मंडल, दिनेश कर्मकार एवं ऋषेंदु केशरी,सुनील मुर्मू एवं सुशेन गोप शामिल हैं।
बैंकक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आरटीआई कार्यकर्ता संघ की पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिला समिति की 31 मई तक पुनर्गठन किया जाएगा जिसके लिए केन्द्रीय महासचिव को सरायकेला खरसावां केन्द्रीय सचिव दिनेश कर्मकार को पूर्वी सिंहभूम और प्रकाश महतो और नीलकमल गोप को चाईबासा जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है एवं आगामी कई कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया गया है ।आगामी 05अप्रैल को आर टी आई कार्यकर्ता संघ का मिलन समारोह भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसने सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

बैंकक में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्वी घोष उपाध्यक्ष सदन ठाकुर दिनेश कर्मकार प्रकाश महतो अतिश शर्मा उदय शर्मा सुशेन गोप घानीराम हांसदा मनोरंजन महांती रंजित सिंह नील कमल गोप मुख्य रूप से उपस्थित थे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now