---Advertisement---

पलामू में पकड़ी गई 90 लाख की अवैध शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार

On: February 13, 2026 6:08 PM
---Advertisement---

पलामू: शहर थाना पुलिस ने मध निषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन जांच अभियान चलाया गया।
बताया गया कि 11 फरवरी 2026 की रात गश्ती के दौरान सुबह करीब 4:30 बजे शाहपुर पुल के पास एक संदिग्ध ट्रक (BR 11 GC-3084) को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में खाद की बोरियों के नीचे शराब छिपाकर रखी गई थी। जब सभी बोरियों को हटाया गया तो बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 57/2026 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जब्त सामान का विवरण

अवैध अंग्रेजी शराब – 875 पेटी
कुल मात्रा – 7821 लीटर
अनुमानित मूल्य – ₹90 लाख
मोबाइल – 5 पीस
ट्रक – BR 11 GC-3084
खाद की बोरी – 30 पीस
जीपीएस उपकरण – 1 पीस

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक कुमार राय (33 वर्ष) – ग्राम आदमापुर, थाना भेल्दी, जिला सारण (छपरा)

चालक चंदन राय (35 वर्ष) – ग्राम सरायबक्स, थाना भेल्दी, जिला सारण

सतीश कुमार (55 वर्ष) – जिला सोनीपत, हरियाणा


पुलिस ने बताया कि शराब को बेहद चालाकी से खाद की बोरियों के नीचे छिपाया गया था ताकि जांच में पकड़ में न आए, लेकिन गुप्त सूचना और सतर्कता के कारण तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now