---Advertisement---

धनबाद: अस्पताल में नाबालिग से दरिंदगी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म; शरीर पर कई जगह दांत काटने के निशान

On: March 6, 2026 7:58 PM
---Advertisement---

धनबाद: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल अस्पताल परिसर की बताई जा रही है।

धमकी देकर अस्पताल बुलाने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी दीपक मुंडा उर्फ अजय ने उसे फोन कर धमकाते हुए अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया था। लड़की के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सात बजे आरोपी ने कॉल कर कहा कि अगर वह इस बार मिलने नहीं आई तो उसके लिए ठीक नहीं होगा। धमकी से घबराकर वह अस्पताल के ओपीडी के पास उससे मिलने पहुंच गई।

बेहोश कर वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ समय बाद जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को अस्पताल के बाथरूम के अंदर पाया। उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर कई जगह चोट और दांत काटने के निशान थे। यह देखकर वह घबरा गई और मदद के लिए बाथरूम का दरवाजा खटखटाने लगी।

महिला की मदद से परिवार को दी सूचना

दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद एक महिला ने बाथरूम का दरवाजा खोला। इसके बाद पीड़िता ने उसी महिला के मोबाइल फोन से अपने परिजनों को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उसके घरवाले अस्पताल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

बीसीसीएल प्रबंधन भी करेगा जांच

घटना के सामने आने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने भी संज्ञान लिया है। प्रबंधन का कहना है कि घटना स्थल के रूप में सेंट्रल अस्पताल का नाम सामने आया है, इसलिए पूरे मामले की जांच के लिए जल्द ही एक आंतरिक कमेटी का गठन किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now