---Advertisement---

कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में डॉ० के चेंबर में घुसकर पिटाई,डॉक्टरों ने कामकाज किया ठप, दोषी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

On: September 19, 2023 4:33 PM
---Advertisement---

बच्चे की मौत डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा, पिटाई

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में सोमवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति और कुछ भीड़ एनएसआईयू वार्ड में घुस गये और उसे व्यक्ति ने ताबड़तोड़ डॉक्टर कमलेश की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया नर्सें और लोग इधर-उधर भागने लगे।किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।घटना के खिलाफ डॉक्टर ने मोर्चा खोल दिया और कामकाज ठप कर धरने पर बैठ गए। इस बात की भनक मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची तो हड़ताली डॉक्टरों ने 24 घंटे के अंदर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

बताया जा रहा है कि पिटाई करनेवाले व्यक्ति दीपक प्रधान के बच्चे की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी इसी वजह से व्यक्ति आक्रोशित था। परिजन डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बच्चे को सोमवार को ही वार्ड में भर्ती कराया गया था।

घटना के खिलाफ डॉक्टर ने मोर्चा खोल दिया। काम का ठप कर हड़ताल पर बैठ गये। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन पहुंची।प्रशासन को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर यदि गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो फिर हड़ताल पर चले जाएंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ