---Advertisement---

स्व. गुड्डू सिंह की स्मृति में छठ व्रतधारियों के बीच फल-सामग्री का वितरण,भक्ति के साथ करें जनसेवा— किरण सिंह

On: October 28, 2025 11:09 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रेरणा परमार्थ आश्रम के संस्थापक परम संत पूज्य श्री भैया जी की प्रेरणा से समाज सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के हेन्हो मोड़ स्थित धमनी निवासी स्व गुड्डू सिंह की स्मृति में उनकी पत्नी एवं 558 ईंट भट्ठा की संचालिका किरण सिंह ने छठ व्रतधारियों के बीच फल-सामग्री का वितरण कर जनसेवा की मिसाल पेश की। इस दौरान हजारों छठ व्रतियों के बीच केले, नारियल, सेब, अगरबत्ती, सूखे मेवे एवं पूजन सामग्री सहित विभिन्न फल वितरित किए गए।

उस मौके पर किरण सिंह ने कहा कि छठ पर्व आस्था, तपस्या और सेवा का प्रतीक है। मेरे पति स्व. गुड्डू सिंह हमेशा समाज सेवा के लिए प्रेरित करते थे। उन्हीं की स्मृति में आज व्रतधारियों के बीच फल-सामग्री वितरण कर मुझे आत्मिक शांति मिली। यह सब परम संत पूज्य श्री भैया जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से संभव हुआ। मेरा मानना है कि जब तक हम दूसरों की मदद नहीं करते, तब तक पूजा अधूरी है।

शिवानी सिंह ने कहा कि पापा हमेशा कहा करते थे कि छठ सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि दूसरों के सुख-दुख में शामिल होने का पर्व है। आज जब हम उनके नाम पर लोगों की सेवा कर रहे हैं, तो लगता है कि पापा हमारे साथ हैं। मम्मी के इस कार्य पर हमें गर्व है। निश्चित रूप से आने वाले समय में हम इस परंपरा को और बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाना चाहते हैं।

रुद्राक्ष सिंह ने कहा कि हमारे पिता जी हमेशा कहते थे कि इंसान की पहचान उसके कर्मों से होती है। आज उनका सपना पूरा हो रहा है। हम चाहते हैं कि आने वाले समय में भी इस तरह के सामाजिक कार्य होते रहें, ताकि उनकी यादें समाज के बीच जीवित रहें। हम आगे भी इसी तरह लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से सेवा कार्य जारी रखेंगे। यह हमारे परिवार की ओर से पापा को सच्ची श्रद्धांजलि है।

मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, राजा सिंह, साक्षी सिंह, श्रेयांश सिंह,यश राज सिंह,नीलू सिंह,पप्पू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कृष्णा विश्वकर्मा बने बिशुनपुरा प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

केतार में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की टांगी से हत्या कर फरार, गांव में दहशत का माहौल

श्री बंशीधर नगर: निर्माणाधीन फोर लेन पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो खड़े टैंकर व हाइवा से टकराई; 6 लोग गंभीर रूप से घायल

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों के बीच बांटे गर्म कपड़े एवं आवश्यक सामग्री

श्री बंशीधर नगर में दर्दनाक हादसा: आईटीबीपी जवान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, छुट्टी में घर आए थे

रॉबर्ट्सगंज से धान कटाई से लौट रहे मजदूरों की पिकअप गरबांध घाटी में पलटी, मासूम बच्ची समेत 9 घायल, आठ रेफर