---Advertisement---

नपं क्षेत्र के पुरैनी में डीलर द्वारा कम राशन देने पर महिलाओं ने पूर्व मंत्री से की शिकायत,बोले- अधिकारी करें कार्रवाई नही तो होगी आंदोलन : केसरी

On: September 15, 2023 2:37 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):— नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर दस पुरैनी ग्राम की महिलाओं ने पूर्व मंत्री सह भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी के चेचरिया स्थित आवास पर उनसे मिलकर आवेदन देते हुये डीलर द्वारा कम राशन दिये जाने की शिकायत किया है। महिलाओं ने पूर्व मंत्री को बताया कि डीलर अजय राम द्वारा दो माह की जगह डेढ़ माह का राशन दिया जा रहा है तथा राशनकार्ड पर दो माह का राशन चढ़ाकर अंगूठा लगवाया जा रहा है। इससे पूर्व भी डीलर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरता गया है। महिलाओं ने पूर्व मंत्री से राशन डीलर के विरुद्ध गहनता पूर्वक जांच करा कर करवाई करने की मांग कि है। मांग पत्र सौपने वालो में सबिता देवी,गीता देवी,फुलमतिया देवी,ममता देवी,रंजनी गुप्ता,नूरजहां बीबी,चम्पा देवी,सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। मौके पर उपस्थित पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी ने कहा कि राशन की कालाबाजारी करने वाले डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि डीलर के विरुद्ध कई जगहों से शिकायत प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उपायुक्त से मिलकर कार्रवाई कराया जायेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित