---Advertisement---

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे पर मिली, पुलिस ने लिया हिरासत में; तीन और गिरफ्तार

On: June 9, 2025 3:00 AM
---Advertisement---

गाजीपुर: मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। लापता सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे इस रहस्यमयी मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं। इन तीनों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले में महत्वपूर्ण कड़ी हो सकते हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या सोनम का अपहरण हुआ था या इस घटना में उनकी कोई और भूमिका थी।

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी, जो 11 मई 2025 को शादी के बंधन में बंधे थे, 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग रवाना हुए थे। 23 मई को सोहरा (चेरापूंजी) के नोंग्रियाट गांव में ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के बाद दोनों लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव शिलांग की एक गहरी खाई में मिला, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्या की पुष्टि हुई। हत्या में एक ‘दाओ’ का इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी, जबकि सोनम का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित