---Advertisement---

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

On: April 17, 2026 10:27 PM
---Advertisement---

पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल सरायकेला आया हरक़त में,एक सप्ताह के अंदर सुचारू रूप से जलापूर्ति होगी शुरू

सरायकेला खरसावां:आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल के द्वारा जनहित की मांग को लेकर पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाया गया था कि
सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के हेंसल लैम्पस के
सामने जल जीवन मिशन सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति की कई दिनों से खराब पड़े रहने के कारण ग्रामीणों को पीने के लिए पेयजल की भयावाह स्थिति बनी हुई है ।संबंधित अधिकारियों की कान में जूं तक रेंग नहीं रही है ।

श्री मंडल ने पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार से अनुरोध किया था कि जनहित को देखते हुए जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब पड़े सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना की मरम्मत कार्य करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल मिल सके तो उपरोक्त मामले में कनीय अभियंता राजनगर और सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल सरायकेला के द्वारा जांच प्रतिवेदन शिवजी नरसू पाटिल निदेशक पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को जांच रिपोर्ट भेजा गया है कि 16000 (सोलह हजार) लीटर क्षमता वाली सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना में वर्तमान में केवल एक मोटर पंप द्वारा आंशिक रूप से जलापूर्ति संचालित है और दूसरे खराब मोटर पंप को मरम्मती हेतु भेजा गया है एक सप्ताह के अंदर सुचारू रूप से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ