---Advertisement---

सिमडेगा: चर्च में भीषण डकैती, धर्मगुरुओं को बुरी तरह से पीटा; ‘अल्लाह हू‎ अकबर’ के नारे लगवाए

On: June 10, 2025 6:22 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: जिले के समसेरा स्थित चर्च में रविवार की रात लगभग 1:30 बजे पांच नकाबपोश और हथियारबंद डकैतों ने आतंक मचाया। चर्च में रखे आठ लाख रुपये से अधिक की लूट की और पल्ली पुरोहितों के साथ मारपीट की। अपराधियों‎ ने पल्ली पुरोहित फादर इंग्नेश टोप्पो,‎ विद्यालय के प्रधानाध्यापक आगस्टिन‎ डुंगडुंग और सहायक पल्ली पुरोहित‎ रोशन सोरेंग पर लाठी-डंडों से ‎जानलेवा हमला किया। मारपीट से तीनों धर्मगुरु घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में बोलबा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सभी डकैत ओड़िया भाषा में बात कर रहे थे। फादर इंग्नासियुस टोप्पो ने कहा कि यह डकैती की तीसरी घटना है, इससे पहले भी दो बार डकैती हो चुकी है।

फादर रोशन सोरेंग ने‎ बताया कि अपराधी ताला तोड़े बिना‎ चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। ‎सबसे पहले फादर इंग्नेश के कमरे में‎ पहुंचे। वहां से उन्हें पीटते हुए बाकी‎ कमरों में ले गए। सभी धर्मगुरुओं को‎ पीटा गया। एक अपराधी ने देशी कट्टा‎ कनपटी पर रखा। सभी से ‘अल्लाह हू‎ अकबर’ बोलने को कहा।

इस घटना के बाद ईसाई समाज के लोग दहशत में हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह ईसाई समाज के लोग सड़क पर उतर गए। सड़क जाम कर विरोध प्रकट किया।

बोलबा थाना की पुलिस ने पूरे प्रखंड क्षेत्र की सीमाएं सील कर दी हैं और छापेमारी कर रही है। कई संदिग्धों‎ को पूछताछ के लिए थाने लाया गया ‎है। अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज‎ किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन