Oplus_16908288
गढ़वा में संगठन को मजबूत बनाने की कवायद तेज,जिलाध्यक्ष और जिला सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए सुझाए गए नाम,अगली बैठक में होगा अंतिम निर्णय
आकाश लोहार
गढ़वा
किसी भी राजनीतिक पार्टी की असली ताकत सिर्फ उसके झंडे और नारों में नहीं,बल्कि उन कार्यकर्ताओं में होती है,जो संगठन की विचारधारा को जमीन तक पहुंचाते हैं,संगठन की मजबूती के लिए सही नेतृत्व का चयन जितना जरूरी है,उतना ही जरूरी है समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी देना,इसी उद्देश्य के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गढ़वा जिले में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है,जिला कमेटी के गठन को लेकर शुरू हुई यह पहल अब पार्टी के भीतर नई जिम्मेदारियों और नेतृत्व के चयन की दिशा में आगे बढ़ रही है,इसी कड़ी में झामुमो जिला संयोजक मंडली की पहली बैठक कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर संपन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने की,झामुमो के केंद्रीय कार्यालय के दिशा निर्देश के अनुपालन में आयोजित इस बैठक में आगामी जिला कमेटी के गठन को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष से लेकर जिला सचिव तक के नामों पर चर्चा :- बैठक के दौरान संयोजक मंडली के सदस्यों ने पार्टी के समर्पित,सक्रिय और संगठन के प्रति निष्ठावान नेताओं के नाम विभिन्न पदों के लिए सुझाए,जिलाध्यक्ष,जिला सचिव सहित अन्य पदों के लिए संभावित नामों पर क्रमवार चर्चा की गई,इस दौरान केवल नामों पर ही विचार नहीं हुआ,बल्कि संबंधित नेताओं के व्यक्तित्व,व्यवहार,संगठनात्मक क्षमता,कार्यशैली और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी मंथन किया गया,उद्देश्य यही रहा कि नई जिला कमेटी में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी मिले,जो संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें।
समर्पण,निष्ठा और अनुभव को प्राथमिकता देने पर जोर :- बैठक में उपस्थित संयोजक मंडली के सदस्यों ने कहा कि जिला कमेटी के गठन में पार्टी के प्रति समर्पण,निष्ठा और वफादारी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए,इसके साथ ही नेताओं की कर्मठता,राजनीतिक अनुभव,संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान में रखने पर जोर दिया गया,सदस्यों का मानना रहा कि मजबूत संगठन के लिए केवल पदों का वितरण पर्याप्त नहीं है,बल्कि ऐसे नेतृत्व की जरूरत है,जो पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए,नई कमेटी से संगठन को नई ऊर्जा मिलने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।
नाम दर्ज हुए,लेकिन अंतिम मुहर अगली बैठक में :- संयोजक मंडली के सदस्यों की ओर से विभिन्न पदों के लिए दिए गए सुझावों और प्रस्तावित नामों को बैठक की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया,हालांकि,बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका,तय किया गया कि आगामी बैठक में सभी पहलुओं पर फिर से विचार विमर्श किया जाएगा,इसके बाद ही जिला कमेटी के गठन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा,ऐसे में अब पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगाहें अगली बैठक पर टिकी रहेंगी,जिसमें गढ़वा जिले में संगठन की नई जिम्मेदारियों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
संगठन को नई दिशा देने की तैयारी :- गढ़वा जिले में झामुमो की जिला कमेटी का गठन पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है,नई कमेटी के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को गति देने,कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा,फिलहाल पहली बैठक में नामों पर चर्चा और सुझावों को सूचीबद्ध करने के साथ आगे की प्रक्रिया का रास्ता तैयार किया गया है,अब देखना होगा कि आगामी बैठक में किन नेताओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं और नई जिला कमेटी गढ़वा में झामुमो को मजबूत बनाने के लिए किस दिशा में आगे बढ़ती है।
बैठक में ये लोग रहे उपस्थित :- बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा,ताहिर अंसारी,केंद्रीय सदस्य सह जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी,जवाहर पासवान,मदनी खान,तनवीर आलम,धीरज दुबे,मनोज ठाकुर,राजकिशोर यादव,नितेश सिंह,शंभु चंद्रवंशी और अंजली गुप्ता उपस्थित थे।




