July 26, 2026

बढ़ते ठंड के मद्देनजर ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने सैकड़ो लोगों में किया कंबल वितरण

IMG-20240106-WA0412.jpg

जमशेदपुर: मध्य घाघीडीह पंचायत अंतर्गत रानीडीह में बढ़ते हुए कड़ाकेदार ठंड को देखते हुए सेवा ही लक्ष्य संस्था एवं जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक जी के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंद 100 लोगों को कम्बल वितरण किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे मानिक मलिक जी एवं मलिक जी ने कहा कि झारखंड राज्य के युवा मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी का जो सोच है कि एक भी गरीब परिवार ऐसा नहीं छूटना चाहिए जो ठंड के कारण उसकी मृत्यु हो सभी लोगों को कंबल मिलना चाहिए इस आशा उम्मीद के साथ आज सेवा ही लक्ष्य संस्था एवं जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक जी के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे राजकुमार प्रजापति, प्रमोद, संजय सिंह ,आलोक डे ,मिलन मजूमदार ,सोमनाथ मंडल, मास्टर जी, प्रकाश ,आदि लोगों उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed