---Advertisement---

तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ

On: December 27, 2024 3:39 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास एवम् शांतिकुंज प्रतिनिधि ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया।

झारखंड एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस शिविर में झारखंड के सभी जिलों के हजारों युवक-युवतियों को नवजागरण हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें नारी शक्ति के उत्थान एवं युवा शक्ति के मिशन के प्रयत्नों और कार्यक्रमों पर विशेष रूप से गहन मंथन हुआ एवं शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक श्री पूर्णिमा दास ने नारी सशक्तिकरण की महत्ता बताते हुए कहा कि नारी- परिवार,समाज एवं राष्ट्र की की शक्ति है।

गायत्री परिवार के अभियान बाल संस्कार शाला की महत्ता के संबंध में कहा कि युवाओं को परंपरा, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गायत्री परिवार की नारी सशक्तिकरण एवं युवा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें समाजसेवा,राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं मंचासीन अतिथियों ने किया।

शांतिकुंज युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि आदरणीय श्री आशीष सिंह ने नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर में उपस्थित परिजनों को गायत्री परिवार के युग निर्माण योजना के अंतर्गत होने वाले अभियानों के संदर्भ में बताते हुए गायत्री परिवार की संस्थापिका आदरणीय वंदनीया माता भगवती शर्मा जी के जीवन से शिक्षा ग्रहण कर नारी को समाज, परिवार, राष्ट्रनिर्माण के प्रति कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया।

शांतिकुंज की ब्रह्म वादिनी बहनों की प्रतिनिधि श्रीमती श्यामा राठौर ने नारी सशक्तिकरण एवं वंदनीया माता जी के जन्म शताब्दी के हमारी भूमिका के संदर्भ में अवगत कराते हुए कहा कि मातृत्व की साधना से जीवन परिष्कृत होता है। मातृ शक्ति के पूजन, सम्मान एवं उनके आदर्शों के प्रति समर्पण एवं सहभागिता से मनुष्य अपना जीवन परम सौभाग्यशाली बना सकता है।

संध्याकाल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें गायत्री परिवार की युग निर्माण योजना के आधार स्तम्भ सप्त आंदोलन – शिक्षा,साधना, नारी जागरण, पर्यावरण जैसे ज्वलंत विषयों को गायन, नृत्य एवं नाट्य मंचन द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई एवं लोकनृत्य सुंदर झारखंड की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।…..

यह आयोजन युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रज्ञा महिला मंडल एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड द्वारा आयोजित हो रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now