पलामू: झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सभी कर्मियों ने अपनीं 9 सूत्री मांगो को लेकर मेदिनीनगर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आपको बता दे कि झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सभी कर्मी 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया।