रांची: राष्ट्रीय सनातन युवा मंच के सदस्यों द्वारा रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा शिविर का अयोजन किया गया। संस्था के द्वारा 151 किलो दूध, बेलपत्र और पुष्प का वितरण किया गया। सावन माह के प्रत्येक सोमवार राष्ट्रीय सनातन युवा मंच सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगी।
इस कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के सक्रिय सदस्य करन कर्मकार, जितेंद्र यादव, पंकज वर्मा, रानी मुस्कान, निशांत पांडे, रूबी जायसवाल, साकेत सिंह, शुभम मोदी, अक्षय कुमार मिश्रा, सुम्मी वर्मा, सौरव कुमार, राजू चौधरी, प्रताप कर्मकार उपस्थित रहे।