July 27, 2026

भारत ने पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह किए, PAK के 4 एयरबेस पर भी हमला

image_editor_output_image-162389188-1746843720749.jpg

India-Pakistan War: भारतीय सेना ने जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिया है। यहीं से ड्रोन दागे जा रहे थे। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी शनिवार की सुबह भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। जम्मू-कश्मीर के पठानकोट और श्रीनगर एयरबेस में तेज धमाके सुनाई दिए। वहीं, पंजाब के अमृतसर में भी हमला जारी है।

इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्य गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के 26 शहरों पर ड्रोन अटैक किए गए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने देर रात उसके चार एयरबेस पर मिसाइल हमला किया है। भारत का ये हमला पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान, चकवाला में स्थित मुरीद और शोरकोट में स्थित रफीकी एयरबेस पर किया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि भारत के इस मिसाइल हमले में पाकिस्तान के ये एयरबेस बुरी तरह से तबाह हो गए हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed