July 26, 2026

अबुआ आवास योजना में घूसखोरी का भंडाफोड़, सोनडीहा मुखिया पति हनुमंत यादव पर FIR दर्ज

IMG-20250510-WA0005.jpg

शुभम जायसवाल

धुरकी/गढ़वा:– अबुआ आवास योजना के लाभुकों से आवास स्वीकृति के एवज में तीस-तीस हजार रुपये की रिश्वत वसूली के आरोप में सोनडीहा पंचायत के मुखिया पति हनुमंत यादव पर धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सगमा प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार अंसारी के लिखित आवेदन पर की गई है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि मुखिया पति ने आवास योजना की स्वीकृति के बदले प्रत्येक लाभुक से 30-30 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा से की गई थी। शिकायत के बाद गुरुवार को एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने सोनडीहा गांव पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान ग्रामीणों के आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर शुक्रवार को बीडीओ जुल्फेकार अंसारी ने धुरकी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने संकेत दिया है कि मामले में जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय स्तर पर इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed