---Advertisement---

भारतीय नौसेना की ताकत में होगा इजाफा, 6 मार्च को बेड़े में शामिल होंगे MH 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

On: March 4, 2024 2:41 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- भारतीय नौसेना (Indian Navy) बुधवार को कोच्चि में एमएच 60आर सीहॉक (MH 60R Seahawk) बहु-उद्देश्यीय हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल करेगी. नौसेना ने कहा कि यह भारत की रक्षा आधुनिकीकरण की राह में एक ‘‘महत्वपूर्ण क्षण” होगा. आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन में इन हेलीकॉप्टर के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. अमेरिका निर्मित एमएच 60आर सीहॉक, ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है. हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह रोधी युद्ध, खोज और बचाव और चिकित्सा निकासी सहित अन्य अभियानों के लिए तैयार किया गया है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now