July 26, 2026

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात अधिकारी को 24 घंटे के भीतर दिल्ली छोड़ने का आदेश

image_editor_output_image-1508462915-1747149873919.jpg

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद भी दोनों देशों में तनाव व्याप्त है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान से कश्मीर में मारे गए निर्दोषों का बदला और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। युद्ध विराम होने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया और पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी को 24 घंटे में दिल्ली छोड़ने का आदेश दिया है। इस संबंध में पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी’अफेयर्स को मंगलवार को कूटनीतिक पत्र जारी किया गया। भारत की ओर से पाकिस्तान के अधिकारी के खिलाफ यह ऐक्शन ऐसे समय लिया गया जब दोनों देशों में तनाव चरम पर है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों का उल्लंघन करने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस संबंध में एक अधिकारिक आपत्तिपत्र जारी करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कदम उठाने को कहा है।’

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed