
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत के स्वर्णिम अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। महिला क्रिकेट के बाद अब शूटिंग में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया की जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय निशानेबाजों ने दबाव भरे फाइनल में बेहतरीन तालमेल और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। 2026 एशियन गेम्स में भारत ने अब तक कुल 19 मेडल जीत लिए हैं।







