July 26, 2026

गुरुग्राम: विवादों से घिरे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग,मची सनसनी

20250817_092917.jpg

हरियाणा: हरियाणा के गुरुग्राम से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ अंधाधुंध फायरिंग की है। हालांकि घटना के वक्त एल्विस यादव घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह 5:30 की घटना है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कम से कम 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने 10 से 12 राउंड फायरिंग की बात की ही है। मौके वारदात से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। वारदात सीसीटीवी में भी कैद होने की खबर है।

पुलिस सेक्टर 56 एल्विश यादव के घर पहुंच गई है और परिवार के लोगों और केयरटेकर से पूछ रही है। घटना के वक्त यह लोग सब घर पर मौजूद थे।

बता दे कि सांप विष मामले में एलविश यादव विवाद के घेरे में है।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की है और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।

पुलिस एलविश यादव से संपर्क करने का प्रयास में है लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है बताया जा रहा है कि वह फिलहाल हरियाणा से बाहर हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed