---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी होटल मैनेजमेंट के छात्रों की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विजिट

On: October 17, 2023 5:03 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में अध्यनरत होटल मैनेजमेंट प्रथम सत्र के छात्र-छात्राओं को सोमवार को पहली इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के तहत होटल विजिट कराई गयी।

इस क्रम में संबंधित होटल में स्थित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने छात्र-छात्राओं को अपने अपने विभाग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी

. फ़ूड प्रोडक्शन हेड विकास मिश्रा ने छात्रों को होटल के किचन के कार्यकलापों से अवगत कराया. उन्होंने हर चीज़ को बहुत बारीकी से समझाया.

फ्रंट ऑफिस मैनेजर राम सिंह ने छात्र-छात्राओं को ग्राहक सम्बन्धी प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया. हाउसकीपिंग एग्जीक्यूटिव सनातन बिस्वास ने छात्रों को स्वच्छता और सुंदरता पर ध्यान देने की बात कही. “हर विभाग अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, क्यूंकि होटल में अतिथियों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है,

फिर चाहे वो खाने की मेज़ हो या सोने के लिए व्यवस्थित कमरा. सब कुछ कायदे से सुसज्जित होना ही एक अच्छे होटल की निशानी है” – होटल के मैनेजर ने छात्रों को ये सारी जानकारियां दी.

छात्र-छात्राओं ने इस विजिट को अत्यंत ही लाभकारी बताया. उन्होंने बताया कि विजिट के क्रम में होटल मैनेजमेंट के संबंध में काफी कुछ जानकारी और सीखने को मिला. इस तरह के विकसित से प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ता है.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी