राष्ट्रिय

रेलवेे में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली वेकेंसी, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

Railway Recruitment 2023: पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW) युवाओं को रेलवेे में नौकरी करने का सुनहरा मौका दे रहा है ꫰ इच्छुक उम्मीदवार अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं ꫰ इसके लिए PLW की आधिकारिक वेबसाइट plwIndianrailways.gov.in पर आवेदन दे सकते हैं ꫰ PLW रेलवे में अप्रेंटिस के 295 पदों के लिए भर्ती कर रहा है ꫰ आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 31 अक्टूबर अंतिम तिथि है ꫰

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए ꫰ 10वीं कक्षा में 50% अंक होना आवश्यक है ꫰ वहीं, जो उम्मीदवार मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 15 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए ꫰ इसके अलावा वेल्डर पद के लिए आयु सीमा 15 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए ꫰

आवेदन फीस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रूपये का भुगतान करना होगा, इस प्रोसेसिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा꫰

पदों के नाम और संख्या

• इलेक्ट्रीशियन – 140

• फिटर – 75

• मशीनिस्ट – 15

• मैकेनिक (डीजल) – 40

• वेल्डर – 25

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।