खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

समर्पित कांग्रेसियों की पार्टी को मजबूत करने की पहल! 200 कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जाएगा दिल्ली

जमशेदपुर : कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जिले के समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ता पहल करने में जुट गए हैं। कांग्रेस जिला कार्यालय , तिलक पुस्तकालय में समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार 6 दिसंबर को हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नव वर्ष 2025 में 200 समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचेगा। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पुष्प श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , सोनिया गांधीजी,राहुल गांधी , के सी वेणुगोपाल से मिलेगा।

जिनके साथ संगठन हित में चर्चा की जाएगी और झारखंड में गठबंधन की प्रचण्ड जीत की बधाई देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से मनोज उपाध्याय ,राज ओझा ,सरोज सिंह , सन्नी सिंह ,रंजीत झा ,जैनेन्द्र के साथ कई कार्यकर्तगण उपस्थित थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!