July 26, 2026

उपायुक्त के जनता दरबार में आए दो दर्जन से अधिक मामले, प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों को निष्पादन करने का दिया गया निर्देश

Picsart_24-01-09_20-10-50-993.jpg

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग दो दर्जन से अधिक मामलों के आवेदन आए। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमिअधिग्रहण, आवास,राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed