रांची:- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक बिना लेट फाइन के फॉर्म भरे जा सकते हैं। 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक लेट फाइन के साथ परीक्षा फॉर्म भरे जायेंगे। बता दें कि बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, परीक्षा 6 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जो 26 फरवरी तक जारी रहेगी।
स्टूडेंट्स को सभी स्कूलों की ओर से परीक्षा फॉर्म की एक प्रति उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसे छात्रों को सही से भरकर वापस स्कूल में जमा करनी होगी। स्टूडेंट्स की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार स्कूलों की ओर से इसे ऑनलाइन भरा जायेगा। 10वीं कक्षा के लिए एग्जाम फॉर्म 16 नवंबर को उपलब्ध करवा दिए गए थे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2023 निर्धारित है।