झारखंडधनबाद

विधायक ढुल्लू महतो की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में जांच के बाद हैदराबाद रेफर

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

धनबाद:- बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें धनबाद के निजी अशर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें हैदराबाद रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि विधायक ढुल्लू महतो को पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। उनके समर्थक उन्हें आनन-फानन में लेकर अशर्फी अस्पताल पहुंचे। आठ जनवरी को भी विधायक ढुल्लू महतो की तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त भी उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें निचीतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।