---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर के स्थानीय ट्रामा सेंटर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

On: June 21, 2023 3:58 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- स्थानीय ट्रोमा सेंटर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस का शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी,आयुष चिकित्सक डॉ रामानुज प्रसाद,डॉ कैसर आलम,नेत्र सहायक नागेश्वर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योग करना आवश्यक है.उन्होंने कहा कि योग करने से कई शरीर स्वस्थ रहता है,साथ ही कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है.उन्होंने उपस्थित लोगों से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया.योग प्रशिक्षक प्रियंका देवी, सुनैना देवी व शशि कुमार चौधरी ने लोगो को अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपाल भांति, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वक्रासन, वज्रासन सहित अन्य प्राणायाम व आसन का अभ्यास कराया।

मौके पर कार्यालय सहायक राजेश कुमार,अशफाक अहमद,अमर कुमार जायसवाल,सेवा निवृत्त शिक्षक काशी महतो,अनुरंजन कुमार पांडेय,सुषमा गुप्ता,हेमराज,राजा बाबू,केदार प्रसाद,मनोज कुमार,सरिता देवी,पुष्पा देवी, खुशबू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए