---Advertisement---

ईद मिलाद-उन-नबी के जुलुस में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को आमंत्रण

On: September 7, 2024 5:15 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी की अध्यक्षता में काज़ी इमारत-ए-शरिया मुफ्ती अनवर कासमी साहब, नाज़िम इदारा-ए-शरिया मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी साहब, जमीअत उलेमा-ए-झारखण्ड के महासचिव मौलाना असगर मिसबाही साहब, मजलिस उलेमा-ए- झारखण्ड के महासचिव मुफ़्ती मोहम्मद ताल्हा नदवी ने मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अल्पसंख्यकों के सामाजिक विकास से सम्बंधित मुद्दों से अवगत कराया एवं आगामी 16 सितंबर को ईद मिलाद-उन-नबी के जुलुस-ए-उर्स में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मौके पर हाजी फिरोज, मोहम्मद असलम, अय्यूब राज़ा खान, अनवर आलम, नदीम इक़बाल, अज़हर अहमद खान भी मौजूद रहें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now