---Advertisement---

दानपात्र में गिरा आईफोन, मंदिर प्रशासन का लौटाने से इनकार; कहा- अब ये भगवान की संपत्ति

On: December 21, 2024 2:34 PM
---Advertisement---

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुपोरूर स्थित अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्रद्धालु का कहना है कि मंदिर प्रशासन उनका आईफोन (iPhone) नहीं लौटा रहा है, जो कि गलती से दानपात्र में गिर गया था। विनायगपुरम के निवासी दिनेश ने बताया कि मंदिर के दानपात्र में गलती से उनका iPhone गिर गया था, जब उन्होंने मंदिर प्रबंधन से फोन वापस मांगा तो उन्हें बताया गया कि हुंडी (दानपात्र) में डाला गया कोई भी सामान भगवान की संपत्ति माना जाता है।

वहीं घटना के बाद शुक्रवार को दानपात्र खोलने के बाद, मंदिर प्रशासन ने दिनेश से संपर्क किया। मंदिर प्रशासन ने कहा कि फोन मिल गया है और उन्हें सिम कार्ड और फोन का डेटा प्रदान किया जा सकता है। हालांकि, दिनेश ने इससे इनकार कर दिया और कहा कि उनका फोन उन्हें वापस किया जाए। शनिवार को जब यह मामला एचआर एंड सीई मंत्री पी के शेखर बाबू के सामने लाया गया, तो उन्होंने कहा, “हुंडी में जो भी चढ़ावा आता है, चाहे वह जानबूझकर हो या गलती से, वह भगवान के खाते में चला जाता है। उन्होंने कहा, “मंदिरों में प्रचलित परंपरा और नियमों के अनुसार, हुंडी में डाली गई कोई भी वस्तु वापस नहीं की जा सकती। यह देवता की संपत्ति बन जाती है।

दरअसल, दिनेश एक महीने पहले अपने परिवार के साथ मंदिर गए थे और पूजा के बाद हुंडी में कुछ पैसे डालने गए थे। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी शर्ट की जेब से नोट निकाल रहे थे, तो उनका आईफोन गलती से हुंडी में गिर गया। चूंकि हुंडी ऊंचाई पर रखी गई थी, इसलिए वह फोन नहीं निकाल पाए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद