लातेहार

करवाई पंचायत में सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम संपन्न

निरंजन प्रसाद

गारु (लातेहार): लातेहार जिले के गारु प्रखंड के करवाई मे सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 37 आवेदनों का समाधान किया गया। जबकि शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। अधिकारियों ने जनता के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के लिए तत्परता दिखाई। इस पहल से नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिली है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।