जमशेदपुर

जमशेदपुर: 2 फर्जी जमानतदार गिरफ्तार, 54 आधार कार्ड समेत कई अन्य सामान बरामद 

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

जमशेदपुर:- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो फर्जी जमानतदारों की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीतारामडेरा थाना अन्तर्गत न्यू सिविल कोर्ट जमशेदपुर में फर्जी आधार कार्ड, वाहनों का फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र इस्तेमाल कर फर्जी बेल बनाने वाले दोनों अपराधियों को 54 आधार कार्ड, 17 वाहनों का रजिस्ट्रेशन कार्ड, 25 सेट आधार कार्ड एवं वाहनों के रजिस्ट्रेशन पॉलिसी पेपर की छायाप्रति, 57 पीस स्टांप टिकट, 3 मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दोनों गिरफ्तार अपराधी फर्जी आधार कार्ड और वाहनों के फर्जी रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल करके जमानतदार बनकर जेल में बंद अपराधियों को रिहा करवाते थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।