---Advertisement---

जमशेदपुर: नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन अलर्ट, हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

On: December 31, 2024 1:31 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है। इस दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी दी है, जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं या फिर नशा करके हुड़दंग करते हैं। इन लोगों को पुलिस ने सावधान रहने को कहा है।

पुलिस ने कहा है कि पकड़े जाने पर इन्हें नये साल का जश्न जेल में मनाना होगा। इसे लेकर सोमवार को पूरे शहर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इसमें सिटी SP, DSP और थाना प्रभारी देर रात तक सड़क पर मौजूद नजर आए।इसके साथ ही बताया गया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को भी पूरे शहर के अलग-अलग 30 जगहों पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के दौरान पुलिस नए साल में शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखेगी। अभियान को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने पूरे शहर में नए साल को लेकर विशेष तैयारी कर रखी है। इस दौरान सादे लिबास में पुलिस कई जगहों पर तैनात रहेंगे। साथ ही पुलिस CCTV कैमरे से भी नजर रखेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान

जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल डोर टू डोर संपर्क अभियान, परिवर्तन का दावा