जमशेदपुर:अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की पर्यवेक्षक समिति की बैठक दिनांक 09.06.2026, मंगलवार को सायं 5:00 बजे सरला अपार्टमेंट, विनोद गुप्ता के कार्यालय, हावड़ा ब्रिज, साकची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचन पदाधिकारी श्री हरिहर प्रसाद ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद गुप्ता ने किया।
बैठक में अध्यक्ष श्री हरिहर प्रसाद जी ने सदन को अवगत कराया कि दिनांक 31.05.2026, रविवार को संपन्न आम सभा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ था। जिसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर को प्रेषित की जा चुकी है।
आज की बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पर्यवेक्षक समिति के सदस्य श्री प्रमोद गुप्ता जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद जी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। अन्य पदाधिकारियों को निर्वाचन पदाधिकारी श्री हरिहर प्रसाद जी द्वारा प्रमाण-पत्र दिए गए।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष – श्री द्वारका प्रसाद
महामंत्री- श्री मनोज गुप्ता
कोषाध्यक्ष- श्री कृष्णा कुमार गुप्ता
उपाध्यक्ष- श्री संतोष गुप्ता
सचिव – श्री भोला साहू
युवा अध्यक्ष श्री आदित्य धनराज
बैठक में श्री हरिहर प्रसाद, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री विनोद गुप्ता, श्री शेखर कुमार, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री राजेश प्रसाद गुप्ता, श्री राजकिशोर प्रसाद, श्री शशिकांत महाराज, श्री कुंदन कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी। महामंत्री श्री मनोज गुप्ता ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया।
धन्यवाद ज्ञापन श्री शेखर कुमार ने किया।








