---Advertisement---

जमशेदपुर: आनंद मार्ग ने आधार कार्ड से 70 वर्ष से अधिक उम्र के 5 बुजुर्गों का आयुष्मान से कराया फेको सर्जरी

On: March 25, 2025 11:31 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: आनंद मार्ग सुनील आनंद का कहना है कि बहुत सारे बुजुर्ग को यह जानकारी नहीं है की 70 साल के बुजुर्गों को भी अब आयुष्मान का लाभ मिल रहा है। पैसा कम होने के कारण चिकित्सा के अभाव में लोग भटक रहे हैं। परंतु 70 वर्ष एवं उससे ज्यादा आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान से चिकित्सा करना आसान हो गया है।

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का आधार कार्ड से आयुष्मान बनाया जा रहा है ।इसी योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में लगभग पांच 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों का आयुष्मान से फेको सर्जरी करवाया गया। इन बुजुर्गों के पास केवल आधार कार्ड ही था। सामान्यतः राशन कार्ड और आधार कार्ड रहने पर ही आयुष्मान बनाया जाता है परंतु केवल आधार कार्ड से पूर्णिमा नेत्रालय में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड क्रिएट कर फेको सर्जरी किया गया  रोगियों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कर रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now