---Advertisement---

जमशेदपुर: दो लाख की अंग्रेजी शराब की खेप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 30 पेटी शराब जब्त

On: August 29, 2024 5:15 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद विभाग ने सिद्दगोडा में छापामारी कर दो लाख रुपए मूल्य के अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध शराब बनाने की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद एक टीम का गठन कर बुधवार को ग्वाला बस्ती के दीपक यादव के घर में छापामारी की गई, जहां पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। यह सभी अवैध शराब प्रतिष्ठित ब्रांड के थे जो 30 पेटी में रखे हुए थे, जिसे जब्त किया गया है।

इसके साथ ही बोतल के ढक्कन और स्टीकर भी बरामद किए गए हैं। वहीं इस धंधे को संचालित करने वाले दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज पूर्व में भी अवैध शराब को लेकर जेल जा चुका है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान

जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल डोर टू डोर संपर्क अभियान, परिवर्तन का दावा