
जमशेदपुर : गायत्री परिवार नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल का 64 वां रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक , बिस्टुपुर में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम प्रातः 7:00 बजे से विश्व कल्याण की भावना से गायत्री महायज्ञ में आहुतियां प्रदान कर रक्तदान शिविर के सफलता की प्रार्थना की गई।

तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे उपस्थित मुख्य अतिथि श्री अभिषेक कश्यप प्रबंधक टाटा स्टील फाउंडेशन विशिष्ट अतिथि श्री नवीन चंद्र दास, एरिया इनचार्ज, रूलर एंड ईस्ट जोन ,टाटा स्टील फाउंडेशन एवं अहमदिया फाउंडेशन से श्री एस एम हक, श्री शेख मन्नान के साथ देव आवाहन करते हुए दीप प्रज्वलन कर विधिवत शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने रक्तदान के महत्व की व्याख्या करते हुए आयोजित शिविर की सराहना की एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करने के लिए गायत्री परिवार को धन्यवाद दिया उपस्थित अतिथियों ने भी शिविर की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
ज्ञात हो कि वर्ष 2006 से लगातार चल रहे क्रम में गायत्री परिवार का यह 64 वां रक्तदान शिविर था जिसमें कुल 228 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, साथ ही एनटीटीएफ से आए युवाओं ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया
आज विशेष रूप से रक्तदान के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे हैं दधीचि अंगदान अभियान का भी शुभारंभ किया गया जिसमें स्वेच्छा से 47.लोगों ने अंगदान का संकल्प पत्र भरा एवं मानव कल्याण के लिए अंगदान को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के साथ-साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं भालूबासा कम्युनिटी सेंटर टाटा स्टील फाउंडेशन के सभी मेंबर्स का सराहनीय योगदान रहा।




