---Advertisement---

जमशेदपुर: मानवाधिकार कार्यकर्ता व मजदूर नेता फुदन मुर्मू का निधन

On: February 19, 2025 3:10 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड के प्रख्यात अधिवक्ता, मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉ. फुदन मुर्मू जी का कल शाम (18 फरवरी) 3.30 बजे दुखद निधन हो गया।

फुदन मुर्मू जी ने अपना संपूर्ण जीवन मजदूरों, श्रमिकों एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में मुख्य कार्मिक एवं प्रशासन प्रबंधक के रूप में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय रहे। वे संथाली भाषा आंदोलन के सक्रिय नेता थे और झारखंड आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उनकी अंतिम यात्रा आज अपराह्न 2 बजे करांडीह स्थित बोदरा टोला स्थित उनके आवास से निकलेगी, जो बिष्टुपुर पार्वती घाट तक जाएगी।

हम उनकी प्रेरणादायक विरासत को नमन करते हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।
कल उनके अंतिम यात्रा में प्रदेश कमिटी के सभी यूनिट से पदाधिकारी एवं यूनियन के सदस्य हिस्सा लेंगे।आदिवासी भवन में उनका मृत देह कुछ क्षण के लिए लाया जाएगा तत् पश्चात अंतिम यात्रा प्रस्थान करेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज