---Advertisement---

Jamshedpur: झारखंड सिख समन्वय समिति ने नामदाबस्ती के नवनिर्वाचित प्रधान को किया सम्मानित

On: August 17, 2024 8:42 AM
---Advertisement---

Jamshedpur: शुक्रवार को सोनारी गुरुद्वारा में झारखंड सिख समन्वय समिति की ओर से नए प्रधान दलजीत सिंह को गुरु की गोद में सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार कोई ग्रंथी गुरु घर का मुख्य सेवादार बना है, वह भी बैलेट पेपर के जरिये चुनाव जीतकर. इसे लेकर नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नवनिर्वाचित प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह को जगह जगह सम्मान दिया जा रहा है.

समिति के संरक्षक एवं सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, प्रधान तारा सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, चेयरमैन महेंद्र सिंह बोझा, महासचिव जसबीर सिंह पदरी, बलजीत सिंह, सीनियर मीत प्रधान दलजीत सिंह दल्ली आदि ने सरोपा देकर नए प्रधान दलजीत सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया.


मौके पर दलजीत सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा कमेटी, झारखंड सिख समन्वय समिति की पूरी टीम के साथ सोनारी की संगत का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि नामदाबस्ती की कमेटी और संगत सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी.

इस दौरान समिति की पूरी टीम के साथ प्रेस प्रवक्ता एवं पत्रकार चरणजीत सिंह, पत्रकार गुरदीप सलूजा और नामदाबस्ती से दलजीत सिंह एंड टीम को भी सरोपा देकर सम्मानित किया गया.

इससे पूर्व संग्राद के दिहाड़े पर विशेष कीर्तन दरबार में ग्रंथी ज्ञानी रामप्रीत सिंह गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया और गुरवाणी के उपदेश अनुसार संगत को गुरु वाले बनने अर्थात अमृत संचार करने के लिए प्रेरित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने गुरु के वचनों अनुसार किया और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरण किया गया.

कार्यक्रम में हरजीत सिंह विरदी, शमशेर सिंह सोही, एसके दर्शन, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरप्रीत सिंह समेत सिख स्त्री सत्संग सभा की टीम भी मौजूद रही. इस दौरान समन्वय समिति के गठन के उद्देश्य को भी संगत को बताया गया.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now