
जमशेदपुर:खासमहल स्थित जमशेदपुर आर. इ .ओ .ऑफिस खासमहल में हर साल की भर्ती इस साल भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन 9:30 बजे किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से कार्यालय के कार्यपालक अभियंता श्री नीरज कुमार मिश्र के द्वारा झंडा तोलन किया गया।
उसके बाद कार्यपालक अभियंता के द्वारा 160 बच्चों को पाठ सामग्री बाटी गई जिसमें मुख्य रूप से बच्चों को कॉपी, पेंसिल ,रबर, कटर, स्केल, बॉक्स, तिरंगा झंडा एवं बड़े लोगों को मिठाई का पैकेट बांटा गया है। काफी संख्या में कार्यक्रम में लोग उपस्थित थे। वहीं खासकर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस की बेसब्री से इंतजार रहता है। पाठ सामग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे चमक गए।





