
जमशेदपुर:सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर प्रचलित सामाजिक संस्था भारतीय जागृती संघ (M-Club), कदमा द्वारा प्रत्येक वर्ष कि तरह इस वर्ष भी जरूरत मंद बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
संघ के महासचिव श्री संतोष शर्मा ने अपने सम्बोधन में हमेशा की तरह “हर बच्चा शिक्षक बच्चा” का लक्ष्य रखा। संघ ने इस वर्ष यह कार्यक्रम “उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डोबो- चांडिल” के कुल 176 बच्चों के बीच किया, जिसमें प्रमुख रूप से समिति के कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, विक्की यादव, अरविंद पटेल, कमलेश शर्मा, कमल, सोमनाथ, बबलू, राहुल, पप्पू, कन्हैया, अजित, अमित सिंह, प्रवीण, राज, सोनू, रवि तिवारी आदी ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया।




