---Advertisement---

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

On: June 20, 2026 9:33 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बिहार के आरा के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के फर्जी एनकाउंटर के विरोध में श्री परशुराम शक्ति सेना द्वारा टाटानगर स्टेशन गोल चक्कर पर शहीद भरत भूषण तिवारी को श्रधांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित किया गया।

अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा की उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी ब्राह्मणों को के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है भरत भूषण तिवारी जो की आरा के जवानिया गांव जो कि बाढ़ तबाह हो गया था के विस्थापितों को उचित मुआवजे एवं नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर के लगातार जनहित में आवाज उठा रहे थे।प्रशासन को उनका जनहित में आवाज उठाना इतना नागवार गुजरा की पुलिस प्रशासन द्वारा उनका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। वह युवा प्रशासन को जगाने के लिए हाथों में हथियार लेकर के फेसबुक लाइव आकर के वीडियो बनाया।वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि उसने अपना हथियार पुलिस प्रशासन के सामने फेंक दिया।इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा उसे इनकाउंटर करके उसकी हत्या कर दी गई। एक को जहां नक्सलियों को जिन्होंने जनता एवं पुलिस कर्मियों की हत्या की है को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है उनका पुनर्वास किया जा रहा है वहीं एक युवा जो बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास हेतु लगातार संघर्ष कर रहा था लगातार प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचा रहा था।उसकी बातों को सुनने के बजाय पुलिस ने उसकी आवाज को ही बंद कर दिया।उसकी जुबान को ही बंद कर दिया।उसे मौत के घाट उतार दिया यह कैसा इंसाफ है कि एक और जहां सैकड़ो हत्या करने वाले नक्सलियों को मुआवजा दिया जाता है वहीं जनता की आवाज उठाने वाला एक युवा को फर्जी एनकाउंटर करके उसकी आवाज को दबा दिया जाता है क्या यही सरकार यही प्रशासन हम लोग हर बार वोट देकर के चुनते हैं जो सरकार जीतने के बाद आम जनता पर ही दमनात्मक कार्रवाई करने लगती है।श्री परशुराम शक्ति सेना बिहार सरकार से यह मांग करती है कि शहीद भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए साथ ही साथ उनका फर्जी एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो इस श्रद्धांजलि सभा में सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से कामना किया। श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे सौरभ पाठक राजा ओझा सनी शर्मा दीपक झा, मुन्ना मिश्रा,गोलू आजाद,कार्तिक झा, रितेश मिश्रा मिश्रा,मुकेश झा, वेद प्रकाश,कुन्दन तिवारी, अंबुज कुमार,विरेन्द्र तिवारी,रमाशंकर पाण्डेय विनय मिश्रा, सरवन सिंह, होने मिश्रा, राजेश दुबे, कृष्णा, पिन्टू, ब्रजेश कुमार, गौरव तिवारी एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now