---Advertisement---

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

On: June 21, 2026 10:09 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:साहित्य, कला एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के आयाम तरुण प्रभा के तत्वावधान में आयोजित योग दिवस के उपलक्ष में तरुणों में योग के माध्यम से सम्पूर्ण शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के माध्यम से जागरुकता लाने के उद्देश्य से अंरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आज बर्मामाइन्स स्थित संत जेविएर्स स्कूल में “योग की माया निरोगी काया” विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण एवं योग की मुद्राओं का प्रदर्शन किया |

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि अध्यक्षा डॉ. रागिनी भूषण, तरुण प्रभा के संयोजक श्री सुशील कुमार सिंह, विद्यालय के सचिव श्री सौरभ गिरि, ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया एवं विद्यालय के बच्चों ने ध्येय गीत गायन किया|

विद्यार्थियों ने योग की मुद्राओं की जानकारी देते हुए भिन्न भिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर अतिथियों और सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया| तद्पश्चात “योग की माया निरोगी काया” विषय पर विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यार्थियों ने विचार सम्प्रेषण के माध्यम से योग के सभी आयामों और गुणों का विस्तृत वर्णन किया|
जहां तरुणों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने योग के मर्म से अवगत कराया और समवेत स्वर में संदेशप्रद गीत से प्रेरित किया| वहीं झारखंड प्रांतीय संरक्षक श्री कन्हैयालाल अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन के माध्यम से अपने जीवनशैली को योग से समय -समय पर बदलने और स्वस्थ भारत का निर्माण करने का आव्हाहन किया|
कार्यक्रम का सफल संचालन मंचीय कला विधा सह संयोजक श्री विनोद कुमार, स्वागत वक्तव्य महामंत्री श्रीमती अरुणा भूषण अध्यक्षीय वक्तव्य अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने एवं धन्यवाद ज्ञापन तरुण प्रभा संयोजक श्री सुशील कुमार सिंह ने दिया|
इस अवसर पर मंचीय कला संयोजिका श्रीमती अरुणा झा, साहित्य कला विधा संयोजिका डॉ. पुष्पा कुमारी, विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाओं के अतिरिक्त अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा| अंत में राष्ट्रगान से योग-उत्सव संपन्न हुआ|

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now