---Advertisement---

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई

On: April 17, 2026 8:07 AM
---Advertisement---

सरकारी सेवा में जाने का लक्ष्य

जमशेदपुर:सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
प्रीतिश ने बिना किसी ट्यूशन के केवल यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं— अंग्रेज़ी में 93, संस्कृत में 98, गणित (स्टैंडर्ड) में 79, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 87 तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक प्राप्त किए।

प्रीतेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग कर उन्होंने अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाया।
भविष्य की योजना के तहत प्रीतिश कक्षा 11 में ह्यूमैनिटीज़ के साथ गणित विषय का चयन करेंगे और आगे चलकर पब्लिक सर्विस/सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और सही दिशा में प्रयास से बिना ट्यूशन के भी सफलता संभव है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे आधुनिक संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करें।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now